भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में रीतेश सोनी के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष
हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद
दमोह - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह की अनुमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की अनुशंसा पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने दमोह जिले की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रीतेश सोनी के लिए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रीतेश सोनी के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है।