दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथगोला और देसी हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथगोला और देसी हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार
हिमांशु रैकवार दमोह 
दमोह। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराणा प्रताप स्कूल के पास खड़ी दो फोरव्हीलर कारों में कुछ संदिग्ध युवक बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस को मौके पर स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 34 सीए 6013 एवं सिल्वर रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीए 2735 खड़ी मिलीं। पुलिस को देखकर कुछ युवक मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस ने साहिल पिता समीम कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक 07 दमोह एवं समीम पिता नदीम कुरैशी उम्र 18 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक 07 दमोह को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देसी हथगोले, एक लोहे का धारदार चाकू एवं एक छुरी बरामद की। साथ ही दोनों कारों को भी जब्त किया गया।

मामले में आर्यन, वारिस कुरैशी, आकाश कुरैशी, पशु आजाद कुरैशी एवं इंद्रेश कुरैशी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 25(1) बी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्रआर. अभिषेक चौबे, प्रआर. महेश यादव, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, ब्रजेंद्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।
Previous Post Next Post