ड्रिंक एंड ड्राइव में 5 बस चालक पकड़े गए, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

ड्रिंक एंड ड्राइव में 5 बस चालक पकड़े गए, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
हिमांशु रैकवार दमोह 
8982709264
दमोह। यातायात पुलिस द्वारा शहर में लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले 5 बस चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी बसों को जब्त कर न्यायालय में पेश किया, जहां माननीय न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कुल जुर्माना राशि 50 हजार रुपये रही।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को ने यातायात स्टाफ के साथ 9 एवं 10 मई को शहर के किल्लाई नाका चौराहा पर यात्री बसों के दस्तावेजों की सघन जांच की।

जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर बस क्रमांक MP04 PA3043, MP41 P0997, MP34 ZC2549, MP51 P0868 एवं MP15 PA0226 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया था। सभी मामलों को 11 मई को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने पांचों चालकों पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
Previous Post Next Post