दमोह में दिनशॉ आइसक्रीम एजेंसी पर औचक निरीक्षण, मावा कुल्फी और वैनिला आइसक्रीम के नमूने लिए

दमोह में दिनशॉ आइसक्रीम एजेंसी पर औचक निरीक्षण, मावा कुल्फी और वैनिला आइसक्रीम के नमूने लिए

घंटाघर के पास इमलीवाला एजेंसी पर कार्रवाई, जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल

हिमांशु रैकवार दमोह
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर शहर में औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए दिनशॉ आइसक्रीम एजेंसी पर कार्रवाई की। टीम ने घंटाघर के पास, मांगज स्कूल के सामने स्थित इमलीवाला एजेंसी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर विक्रय के लिए संग्रहित दिनशॉ ब्रांड मावा कुल्फी आइसक्रीम और वैनिला आइसक्रीम के नमूने लिए गए। यह एजेंसी दिनशॉ ब्रांड की आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट की होलसेल सप्लाई करती है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Previous Post Next Post