भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में मोंटी रैकवार को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में मोंटी रैकवार को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही दमोह के युवा नेता मोंटी रैकवार को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे एवं जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह की अनुमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने दमोह जिले की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। घोषित कार्यकारिणी में युवा नेता मोंटी रैकवार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मोंटी रैकवार की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मोंटी रैकवार संगठन को मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच संवाद बढ़ाने तथा पार्टी की गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मोंटी रैकवार को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति को लेकर दमोह के राजनीतिक एवं संगठनात्मक गलियारों में चर्चा का माहौल है।
Previous Post Next Post