विद्युत विभाग ने मृत आउटसोर्स कर्मचारी के परिजन व पशुपालक को सौंपे मुआवजे के चेक

विद्युत विभाग ने मृत आउटसोर्स कर्मचारी के परिजन व पशुपालक को सौंपे मुआवजे के चेक

कंपनी नियमानुसार 4 लाख एवं 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

            मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (म.प्र.पू.क्षेवि.वि.क.लि.) दमोह उत्तर संभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को कंपनी के नियमानुसार मुआवजा राशि के धनादेश प्रदान किए गए।

            पटेरा वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम बिला खुर्द निवासी स्व. ओमकार कुशवाहा, पिता भागीरथ कुशवाहा, जो आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे, की पोल से गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी सरस्वती पटेल (पत्नी स्व. ओमकार कुशवाहा) को 14 जुलाई 2026 को 4 लाख रुपये का मुआवजा धनादेश (क्रमांक 823338) प्रदान किया गया।

            इसी प्रकार पथरिया ग्रामीण वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम बिलानी निवासी अरविंद अठ्या, पिता बिहारी अठ्या की तीन गायों की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग द्वारा कंपनी के नियमानुसार 80 हजार रुपये की मुआवजा राशि का धनादेश (क्रमांक 823337) 14 जुलाई 2026 को संबंधित पशु मालिक को प्रदान किया गया।
Previous Post Next Post