पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मोंटी रैकवार बुंदेली संवाद 
दमोह। भाजपा जिला दमोह के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित विद्यासागर पांडेय जी ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विवानसमा में नेता प्रतिपक्ष रहे स्वर्गीय कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें सादगी, ईमानदारी और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। 

वक्ताओं ने कहा कि स्व. कैलाश जोशी भारतीय जनसंघ के संस्थापक कार्यकर्ताओं में प्रमुख रहे। उनकी सादगी, सहजता, सरलता, स्पष्टवादिता तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देते थे और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते थे। उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और नैतिक राजनीति का प्रेरणास्रोत रहा। स्व. जोशी का दमोह जिले से विशेष आत्मीय संबंध रहा। वे अनेक अवसरों पर दमोह आए। वर्ष 1998 में सर्व ब्राह्मण समाज, दमोह द्वारा उनका तथा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजीलाल तिवारी का अभिनंदन किया गया था। उस अवसर पर ब्राह्मण समाज ने बूंदाबहू मंदिर, में उनका भव्य स्वागत किया गया था। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि वर्ष 1989 के सागर लोकसभा चुनाव सहित कई चुनावों में उन्हें स्व. कैलाश जोशी के साथ पार्टी प्रचार करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने दो बार उनके निवास पर पधारकर आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान किया। उनका अहंकाररहित, सरल एवं कर्मयोगी व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
Previous Post Next Post