म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ दमोह की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई
दमोह। रविवार को म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला दमोह में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार द्वारा बताया आज यह जिला स्तरीय बैठक उप संरक्षक धरमदास रोहित की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध चर्चा कर समस्याओं को लेकर बिन्दु वार जानकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ई अटेंडेंस से मुक्त रखा जाए। जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सेवा में 35 वर्ष पूरे हो चुके हैं उन्हें चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए। अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर दर से वेतन भुगतान किया जाए। जिले में पदोन्नति में सहायक ग्रेड 3 के कितने पदों पर पदोन्नति की जा रही हैं सूची जारी की जाएं 1 अप्रैल 2025 से विकलांग भत्ता 350 रू बढ़ाकर 675 रू मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया लेकिन कर्मचारियों को आज दिनांक तक अप्राप्त है 6 अंशकालीन कर्मचारियों का माह मई एवं जून माह 2026 का वेतन भुगतान किया जाए समस्त विभागों में संलग्न कर्मचारियों की ई अटेंडेंस की समस्याओ का समाधान किया जाए जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यभारित कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों कि पदक्रम सूची जारी की जाए। बिन्दुबार चर्चा हुई बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार, जिला सचिव अभिषेक राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अहिरवार, सहसचिव सदन कटारया, उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, उपाध्यक्ष नारायण सिंह मरावी, सहसचिव राजकुमार अहिरवार, आरिफ खान, देवीदीन अहिरवार, दामोदर रैकवार, बलदेव रैकवार, अंश प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरत सेन, प्रेम लाल अहिरवार, ओशो एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।