बालिका छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरा, वार्डन निलंबित: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बालिका छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरा, वार्डन निलंबित: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद 
दमोह -जिले के पटेरा विकासखंड स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास, राजाबंदी में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है। छात्रावास के एक कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक गिरने की घटना के बाद जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने छात्रावास की वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जारी आदेश के अनुसार छात्रावास की वार्डन रीता स्वामी तिवारी, जो प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दमोह निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार छात्रावास भवन की सुरक्षा और रखरखाव में लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है। बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना के बाद छात्रावास भवन की स्थिति की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Previous Post Next Post