रामपुर हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता

रामपुर हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता
हिमांशु रैकवार दमोह 
दमोह। ग्राम रामपुर में वृद्ध की हत्या के चर्चित मामले में दमोह देहात पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी नरसिंहगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस अब तक इस मामले के तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को ग्राम रामपुर में एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट कर उस पर चाकू से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देश पर जिले में गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक अमित गौतम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी एवं उनकी टीम ने फरार आरोपी भूरा उर्फ इमरत रैकवार (निवासी मागंज वार्ड क्रमांक-05, थाना कोतवाली, दमोह) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि तीसरा आरोपी लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गौतम, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, राधेश्याम परिहार, प्रकाशचंद, आरक्षक नीलेश सिंह, अनुरुद्ध सिंह, कमल, कमलेश पटेल, आशुतोष नामदेव तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश एवं आरक्षक सौरभ, मयंक और रोहित की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Previous Post Next Post