प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद राहुल सिंह लोधी निरंतर जिले की सभी विधानसभाओं में विशेष जनसंपर्क अभियान जारी
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने हटा विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजनों से किया संवाद
हिमांशु रैकवार दमोह
हटा, 16 जून 2026। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित "विशेष जनसंपर्क अभियान" के अंतर्गत दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी दमोह जिले की चारों विधानसभाओ के प्रत्येक मंडलों में पहुंचकर निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं इसी क्रम में आज हटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क कर प्रबुद्धजनों एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से संवाद किया।
अभियान के दौरान सांसद श्री लोधी ने केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्पों पर विस्तार से चर्चा करते हुए नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा उनके सुझाव एवं विचार प्राप्त किए।
भाजपा मंडल हिंडोरिया के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह लोधी जी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनोहर साहू जी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री धनीराम चौरसिया जी से भेंट कर संवाद किया गया।
भाजपा मंडल कुम्हारी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव जी के साथ वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जी.पी. गुप्ता जी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री फूल सिंह यादव जी से मुलाकात कर जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
भाजपा मंडल पटेरा के अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह लोधी जी के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक श्री प्रकाशचंद गुप्ता जी तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री कोमलचंद जैन जी से संवाद स्थापित किया गया।
भाजपा मंडल हटा नगर के अध्यक्ष श्री सौरभ विजयनंदन जी के साथ राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री माधव पटेल जी, शिक्षक एवं युवा साहित्यकार श्री अजीत अवस्थी जी तथा चिकित्सक डॉ. विराजमोहन पांडे जी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा मंडल हटा ग्रामीण के अध्यक्ष श्री गोपाल पटेल जी के साथ ग्राम सकोर के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मूलचंद गोस्वामी जी, सेवानिवृत्त सैनिक श्री शिवनाथ अहिरवार जी तथा ग्राम हिनौता के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री बलराम असाटी जी से भेंट कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
भाजपा मंडल मडियादो के अध्यक्ष श्री कमलेश चौधहा जी के साथ ग्राम उदयपुरा के प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री गिरधारीशरण जी महाराज एवं ग्राम मडियादो के वरिष्ठ कपड़ा व्यापारी श्री कन्हैयालाल अग्रवाल जी से सौजन्य भेंट कर संवाद किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री राहुल सिंह लोधी जी ने हटा स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर के समीप आयोजित कार्यक्रम तथा जन कल्याण शिविर में भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।