5 महीने से फरार अवैध शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
हिमांशु रैकवार दमोह-जिले के थाना कुम्हारी पुलिस ने अवैध शराब के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार थाना कुम्हारी में 175.5 लीटर अवैध शराब बरामदगी के मामले में पिछले 5 माह से फरार चल रहे आरोपी देवेंद्र राय पिता कैलाश राय उम्र 31 वर्ष निवासी बिरोरा थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसकी तलाश लगातार जारी थी।
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया की गई।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के उनि. बृजेश कुमार पाण्डेय, आरक्षक 694 रामकिशोर, आरक्षक 134 बलवंत सिंह लोधी एवं आरक्षक 94 कपिल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।