पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एनडीपीएस मामले में उड़ीसा से 3 और आरोपी गिरफ्तार

पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एनडीपीएस मामले में उड़ीसा से 3 और आरोपी गिरफ्तार
हिमांशु रैकवार दमोह 
दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पटेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पटेरा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में पुलिस ने उड़ीसा से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना पटेरा में दर्ज अपराध क्रमांक 166/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने बड़ी हिकमतअमली से उड़ीसा राज्य के जिला बौद्ध अंतर्गत टिलाटींगा गांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जितुन जाला (25), प्रिया क्रांति जाला (19) एवं वृंदावती कलता (30) शामिल हैं। तीनों आरोपियों को 24 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक बी.पी. अहिरवार, आरक्षक नीतेश, गब्बर सिंह राजपूत, सुरेश लोधी, महिला आरक्षक रानी एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस विभाग ने टीम के कार्य की सराहना की है।
Previous Post Next Post