दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 किलो 864 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 किलो 864 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिमांशु रैकवार दमोह 
पटेरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2 किलो 864 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना पटेरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बहादुर सिंह पिता मिट्ठू सिंह आदिवासी राजगौड़ (35) निवासी जेर (इमलिया) थाना पटेरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 किलो 864 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही जब्त गांजे के सप्लायर और नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक 537, आरक्षक बृजेश अठ्या, नीतेश, सुरेश लोधी, गब्बर एवं साइबर सेल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Previous Post Next Post