दमोह में बेटियों का जलवा: एमपी बोर्ड रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी, मेरिट में कई नाम शामिल


दमोह में बेटियों का जलवा: एमपी बोर्ड रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी, मेरिट में कई नाम शामिल

हिमांशु रैकवार दमोह।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। पूरे प्रदेश का कुल रिजल्ट लगभग 73 प्रतिशत रहा, वहीं दमोह जिले के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।


कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में दमोह की छात्रा प्रगति असाटी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वहीं कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में भी दमोह के कई छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के सौरभ अहिरवार, मुड़िया विद्यालय की दीक्षा रविंद्र सिंह लोधी और पटेरा सीएम राइज स्कूल के लोकेंद्र पटेल ने 490 अंक हासिल कर मेरिट में स्थान पाया।


इसके अलावा नवजागृति स्कूल की ओजल जैन (491 अंक) ने 9वां स्थान प्राप्त किया। सरस्वती शिशु मंदिर हिंडोरिया के शिवम चंद्रभान पटेल (492 अंक) और कैलाश मॉडल स्कूल हटा के संस्कार पटेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

संदीपनि स्कूल जबेरा की सुचिता मिश्रा ने 493 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिजल्ट घोषित होते ही पूरे जिले में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राएं और उनके परिजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मना रहे हैं।

Previous Post Next Post