दमोह के अच्युत आनंद पाण्डेय बने “टॉप वीएलई”, जिला स्तरीय बैठक में हुआ सम्मान


दमोह के अच्युत आनंद पाण्डेय बने “टॉप वीएलई”, जिला स्तरीय बैठक में हुआ सम्मान
हिमांशु रैकवार दमोह 
दमोह। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) के ऑडिटोरियम सभागार में 15 अप्रैल 2026 को आयोजित सीएससी जिला स्तरीय बैठक में जिले के वीएलई अच्युत आनंद पाण्डेय को “टॉप वीएलई” के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से आए सीएससी के राज्य प्रमुख अतुलित राय ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
अच्युत आनंद पाण्डेय, जो एचडीएफसी बैंक बीसी के रूप में कार्यरत हैं, को वित्तीय वर्ष 2025–2026 में बैंकिंग लोन व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। इस उपलब्धि में जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार साहू और बजाज क्रेडिट अधिकारी अजय मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

सम्मान प्राप्त करने के बाद पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इसके लिए सभी सहयोगियों और ग्राहकों के विश्वास का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी दमोह क्षेत्र में बैंकिंग और लोन सेवाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदान करते रहेंगे।
Previous Post Next Post