वृद्धजनों की सेवा सर्वोपरि: कलेक्टर ने ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश

वृद्धजनों की सेवा सर्वोपरि: कलेक्टर ने ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश
हिमांशु रैकवार दमोह 
दमोह। वृद्धजनों की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहाँ रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि वृद्धाश्रम में निवासरत प्रत्येक बुजुर्ग को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं मिलना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने फल वितरण कर वृद्धजनों का हालचाल जाना और उन्हें एकजुट होकर सकारात्मक वातावरण में सुखपूर्वक जीवन यापन करने का संदेश दिया। उन्होंने बुजुर्गों के अनुभव को समाज के लिए अमूल्य बताते हुए उनके सम्मान और देखभाल पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर एसडीएम सौरभ गंधर्व सहित वीरेंद्र असाटी, कपिल खरे एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post