थ्री सिस्टर्स की पहल से बची मरीज की जिंदगी,नर्सिंग ऑफिसर नसीमा बेगम ने किया रक्तदान

थ्री सिस्टर्स की पहल से बची बहन की जान,नर्सिंग ऑफिसर नसीमा बेगम ने किया रक्तदान

हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद 

दमोह। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए थ्री सिस्टर्स – एक पहल मानवता की ओर द्वारा जरूरतमंद मरीज के लिए तत्काल रक्तदान कर जीवन बचाने का सराहनीय कार्य किया गया।

वार्ड में भर्ती एक बहन का हीमोग्लोबिन घटकर मात्र 6 ग्राम रह गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई। जैसे ही इसकी जानकारी थ्री सिस्टर्स की टीम को मिली, बिना देर किए टीम की नर्सिंग ऑफिसर नसीमा बेगम ने रक्तदान कर मरीज की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया।

समय पर मिले रक्त से मरीज को उपचार मिल सका और अब वह स्वस्थ है। इस नेक पहल के बाद टीम ने कहा कि किसी जरूरतमंद के लिए किया गया रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि किसी को जीवन देने के बराबर है।

थ्री सिस्टर्स की बबीता चौबे एवं नम्रता द्विवेदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी बचाने में काम आ सकता है।

मानवता की इस पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर किया गया रक्तदान किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है।

Previous Post Next Post