हत्या का आरोपी 3 महीने से फरार, यूपी से दबोचा गया ₹5 हजार का था इनाम

हत्या का आरोपी 3 महीने से फरार, यूपी से दबोचा गया ₹5 हजार का था इनाम
हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद 
दमोह। हत्या के मामले में घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी दुग्गी उर्फ दुर्गेश सेन (25) को दमोह देहात पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 13 जून 2026 की रात ग्राम रामपुर में पुरानी बखरी में विवाद के दौरान आरोपी पक्ष ने हरिदास पटैल और उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान दुग्गी उर्फ दुर्गेश सेन ने माखन पटैल की छाती में चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई थी। मामले में थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 379/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

प्रकरण में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी दुग्गी घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की उत्तर प्रदेश में मौजूदगी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने ललितपुर पहुंचकर घेराबंदी और दबिश दी और 9 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी (IPS) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ उनि. रोहित द्विवेदी सहित पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Previous Post Next Post