पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ की नवीन कार्यकारिणी गठित, 51 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद
दमोह। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ जिला दमोह का एकदिवसीय जिला सम्मेलन मंगलम होटल में आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान महासंघ की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जिले के 51 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में कर्मचारी हितों, संगठन की मजबूती और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री मणिराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि रीजन सागर के उपाध्यक्ष विवेक गौतम, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, पूर्व क्षेत्र रीजन जबलपुर के उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा, पूर्व क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश मेवाती तथा भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे सहित अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मणिराज विश्वकर्मा ने कर्मचारी हित में पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने संगठन की नीति एवं रीति से उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों को अवगत कराया तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। दिनेश राय को जिला अध्यक्ष, आकाश सेन को कार्यकारी अध्यक्ष, बलराम तिवारी को उपाध्यक्ष एवं प्रचार सचिव, मयंक देवलया को मीडिया प्रभारी, इंद्रजीत दोदासिया एवं अभिषेक गौतम को उपाध्यक्ष तथा अचिन दुबे को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं नरेश सेन, जगदीश अहिरवार एवं चंदन पटेरिया को जिला सचिव, हेमंत पटेल को संयुक्त सचिव, सुरेंद्र तिवारी एवं अनीश अली को सह सचिव तथा कुमारी दीपिका दुबे को प्रचार सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा केशव पटेल, गोपाल परिहार, दीपक सेन, रूप नारायण विश्वकर्मा, कुमारी हसीना बेगम, दिलीप यादव, नरेश पाटकर, प्रेम सिंह लोधी, विक्रम सिंह राजपूत, सचिन खरे, मुजीब खान शह सहित अन्य पदाधिकारियों को संगठन, मीडिया, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किए गए। कार्यकारिणी में राजेश पटेल, पवन यादव, जमुना पटेल, आकाश पांडे, सत्यम पटेल, धीरेंद्र, राजा रैकवार, आलोक गर्ग, सत्यम पटेरिया, बृजेश दुबे एवं बृजेश गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का उपस्थित अतिथियों एवं संगठन के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। संगठन की ओर से बताया गया कि जिले की नवीन कार्यकारिणी में कुल 51 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने किया। अंत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश राय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।