शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 4 वाहन चालक पकड़े गए; ₹62 हजार का भारी जुर्माना

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 4 वाहन चालक पकड़े गए; ₹62 हजार का भारी जुर्माना
हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद 
दमोह। सड़क सुरक्षा को लेकर दमोह यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह एवं निरीक्षक आकांक्षा जोशी के नेतृत्व में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए कुल 4 वाहन चालकों को पकड़ा। सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹62,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

चार वाहन चालकों पर ₹15,500-₹15,500 की कार्रवाई

जांच के दौरान पकड़े गए वाहनों में एक छोटा हाथी, दो डीजल ऑटो और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं।

- छोटा हाथी क्रमांक MP 34 ZM 3962 — ₹15,500 जुर्माना
- डीजल ऑटो क्रमांक MP 34 ZB 4854 — ₹15,500 जुर्माना
- डीजल ऑटो क्रमांक MP 34 ZB 6052 — ₹15,500 जुर्माना
- मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZC 3784 — ₹15,500 जुर्माना

इस तरह चारों वाहन चालकों पर कुल ₹62,000 का जुर्माना लगाया गया।

नशे में वाहन चलाया तो होगी सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Previous Post Next Post