बनवार में निकली भव्य पैदल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा नगर


बनवार में निकली भव्य पैदल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा नगर
हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद 
बनवार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा बनवार मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रोहित जैन ‘रिंकू’ के नेतृत्व में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ खेर माता मंदिर, बनवार से हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित समापन स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला शक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
यात्रा में मंडल प्रभारी रूपेश सेन, विधानसभा तिरंगा यात्रा प्रभारी रानू नामदेव, पूर्व मंडल अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद राय एवं शीतल राय, महामंत्री सुभाष अहिरवार, मुल्लू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मणि शंकर अग्रवाल, रामसेवक जैन, मिट्ठू यादव, उत्तम सिंह, लक्ष्मी ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, विजय शंकर दुबे, अमन जैन, किशोर सिंह, देवी सिंह, प्रदीप जैन, सोनू जैन, सुरेंद्र सिंह, गौरव गोस्वामी, राजेश सिंह, धनीराम अहिरवार बीडीसी, दुर्ग सिंह और मिट्ठू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, नवयुवकों, व्यापारियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह भी पुलिस स्टाफ के साथ यात्रा में शामिल रहे। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।

राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश

भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित जैन ‘रिंकू’ ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करना जरूरी है।

यात्रा के दौरान नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया और स्वतंत्रता दिवस से पहले बनवार नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
Previous Post Next Post