घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारपथरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दबिश जारी

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
पथरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दबिश जारी

हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद 
दमोह। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 26 जुलाई को थाना पथरिया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 25 जुलाई की रात ग्राम नंदरई निवासी साहिल सिंह ठाकुर और भागवल सौर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 368/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 70(1), 332(बी) एवं 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद 27 जुलाई को मुख्य आरोपी साहिल सिंह ठाकुर (24 वर्ष), निवासी ग्राम नंदरई, थाना पथरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं, नामजद दूसरे आरोपी भागवल सौर की गिरफ्तारी अभी शेष है। पुलिस उसकी संभावित लोकेशन पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा गोस्वामी के नेतृत्व में थाना पथरिया पुलिस एवं साइबर सेल दमोह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous Post Next Post