विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन हेतुकलेक्टर प्रताप नारायण यादव की बड़ी पहल स्कूल-कॉलेजों में हेल्प डेस्क और इमरजेंसी नंबर अनिवार्य करने का निर्णय

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन हेतु
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की बड़ी पहल

स्कूल-कॉलेजों में हेल्प डेस्क और इमरजेंसी नंबर अनिवार्य करने का निर्णय

मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न
हिमांशु रैकवार दमोह 
दमोह : 08 जून 2026
            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मानीटरिंग कमेटी की बैठक जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नेशनल टास्क फोर्स के अंतर्गत जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी एवं विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को न्यून करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, बैठक में जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, नशा मुक्ति, तनाव एवं समय प्रबंधन, छात्रावासों का निरीक्षण, कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण आदि पर विस्तृत चर्चा की गई, सभी शैक्षणिक संस्थानों में इमरजेंसी नम्बर, लिखवाने, हेल्प डेस्क गठित करने का निर्णय लिया गया। जुलाई 2026 में विद्यार्थियों एवं विद्यार्थियों के पालकों के लिये विद्यार्थियों के तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई। 

            बैठक में जिला स्तरीय मानीटरिंग कमेटी के सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, सामाजिक कल्याण संयोजक, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, डॉ. आलोक कुमार जैन, प्राचार्य, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह तथा डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के प्रभारी डॉ.आर.पी.अहरवाल, सहायक प्राध्यापक एवं डॉ. नेहा जैन सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। 
Previous Post Next Post