दमोह में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चालक गिरफ्तार; वाहन जब्त, 9 चालानों से वसूला ₹3300 जुर्माना


दमोह में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चालक गिरफ्तार; वाहन जब्त, 9 चालानों से वसूला ₹3300 जुर्माना
हिमांशु रैकवार दमोह 
दमोह। सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के वाहन जब्त कर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 9 चालान बनाकर ₹3300 का समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। मेडिकल एवं जांच के बाद उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए दोनों वाहन चालक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। दोनों को नशे की हालत में सार्वजनिक मार्ग पर वाहन चलाते पाया गया, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

नियम तोड़ने वालों पर भी चला डंडा

विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुल 9 चालान बनाकर ₹3300 का जुर्माना वसूला गया।

सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि स्वयं और दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
Previous Post Next Post