ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टा पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन IPL सट्टा पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
हिमांशु रैकवार दमोह 
दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में आईपीएल क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर जबलपुर नाका क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई। यहां आदर्श स्कूल के पीछे ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान सौरभ पिता सुरेन्द्र कुमार खरे उम्र 38 वर्ष निवासी आदर्श स्कूल के पीछे जबलपुर नाका दमोह, वैभव पिता विनोद जैन उम्र 26 वर्ष निवासी सिविल वार्ड क्रमांक 04 दमोह तथा शिवा पिता भरत राय उम्र 26 वर्ष निवासी सिविल वार्ड क्रमांक 07 दमोह को आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रेडमी मोबाइल (कीमत 13,720 रुपये), एक आईपीएल सट्टा पर्ची, राइटिंग पेन, 3000 रुपये नगद, मोबाइल आईडी C633573 एवं मोबाइल वॉलेट में 3720 रुपये, एक सैमसंग मोबाइल (कीमत 9000 रुपये) वॉलेट राशि 54926 रुपये (कुल 63926 रुपये), एक हायर कंपनी की एलईडी टीवी (दो रिमोट सहित, कीमत 30000 रुपये), जियो फाइबर के दो बॉक्स (कीमत 1000 रुपये), एक सफेद रंग का बिजली बोर्ड (कीमत 1000 रुपये) तथा 5000 रुपये नगद जब्त किए। कुल मिलाकर करीब एक लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया।

मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 379/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, बृजेंद्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।
Previous Post Next Post