हिमांशु रैकवार दमोह
दमोह (हटा): 11 साल की मासूम से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने दानिश और वारिक को धर दबोचा
दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र में 11 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपियों दानिश और वारिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दरिंदों को हिरासत में ले लिया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना मंगलवार रात की है। आरोप है कि दानिश और वारिक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया था। यहाँ दोनों ने मासूम को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने जब आपबीती अपने परिजनों को बताई, तो वे उसे लेकर तुरंत हटा थाना पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला उपनिरीक्षक प्रीति पांडे ने मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ा
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की थीं। मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों नामजद आरोपियों दानिश और वारिक को धर दबोचा।
कड़ी धाराओं में कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर हटा थाना पुलिस ने पहले ही पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), दुष्कर्म और बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR क्रमांक 146/20 दर्ज कर ली थी। पुलिस ने अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की विवेचना त्वरित गति से पूरी की जाएगी ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने राहत की सांस ली है।