जनसुनवाई में आयें आदिवासियों को कलेक्टर के निर्देश पर देर रात्रि दीनदयाल रसोई में कराया गया भोजन
हिमांशु रैकवार बुंदेली संवाद
आश्रय स्थल में की रुकने की व्यवस्था
दमोह। मंगलवार को दमोह कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में आयें बरी कनौरा के दो दर्जन आदिवासी परिवार के महिला, पुरुष और बच्चे जनसुनवाई में पहुंचे तो उन्होंने दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के लिए अपनी समस्या से अवगत कराया गया कलेक्टर ने समस्या सुन त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कनौरा से आयें जालम आदिवासी ने कलेक्टर को बताया कि घर पर जानें की और खाने की व्यवस्था नहीं है तब कलेक्टर दमोह ने डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति के लिए निर्देश दिए कि दो दर्जन आदिवासी सदस्यों की भोजन और ठहरने की व्यवस्था त्वरित की जाएं। डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति के द्वारा परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी कपिल खरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी के लिए कमान सौंपी तब उन्होंने दमोह नगर पालिका के सिटी मिशन मैनेजर अरशद खान के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। तब उन्होंने दमोह में संचालित दीनदयाल रसोई योजना को संचालित करने वाली संस्था संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति के सदस्य संजय गौतम, मोंटी रायकवार ने बताया कि हमेशा दीनदयाल रसोई दोपहर 03 बजे बंद हो जाती है लेकिन किसी आपदा में ज़रूरत पढने पर रात्रि में भी रसोई खुलवाकर भोजन की व्यवस्था हमेशा ही करते हैं। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में भी दमोह रेलवे स्टेशन पर कामयानी एक्सप्रेस रेल मार्ग बाधित होने पर एवं गुजरात से मजदूर शहडोल जा रहे थे तब बस चालक ड्राइवर की अटैक से मौत हो गई थी तब भी दीनदयाल रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया था। ऐसे अनेक अवसर मिलें हैं जब दीनदयाल रसोई योजना के तहत संचालित रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। मंगलवार को ऐसा ही मामला जनसुनवाई में सामने आया जब दो दर्जन आदिवासी सदस्यों के लिए भोजन व्यवस्था करनी थी। डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति,परियोजना अधिकारी कपिल खरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी, सिटी मिशन मैनेजर अरशद खान ने दूरभाष पर सूचना दी तो संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति के द्वारा रात्रि 08 बजे रसोई खुलवाकर बढ़िया गरम गरम भोजन तैयार कराकर आदिवासी सदस्यों के लिए परोसकर खिलाया गया। भोजन उपरांत आदिवासी सदस्यों की रुकने की व्यवस्था जिला अस्पताल में संचालित आश्रय स्थल में की गई उक्त आश्रय स्थल में ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की गई। कनौरा निवासी करन आदिवासी ने बताया कि दीनदयाल रसोई संचालकों के द्वारा अल्प समय में स्वादिष्ट भोजन परोसकर खिलाया है एवं आश्रय स्थल में ठहरने की बेहतर व्यवस्था से हम सभी आदिवासी समाज के लोग दमोह के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव,डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति,परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण कपिल खरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी, संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति के सदस्यों का बेहतर व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया है।