दमोह में ऑनलाइन IPL सट्टे पर पुलिस का छापा: युवक गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी समेत 14 हजार से ज्यादा का मशरूका जब्त



 दमोह: आईपीएल सीजन के बीच ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, सट्टा पर्ची और नकदी सहित करीब 14 हजार से अधिक का मशरूका जब्त किया है।


जानकारी के अनुसार दमोह जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली थाना दमोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दीपक अहिरवार (पिता हरिराम अहिरवार) निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी को पकड़ लिया।


जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल में KHELO7.COM वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैच पर दांव लगवा रहा था। मोबाइल में कई सट्टा आईडी और कोड भी मिले हैं, जिनके जरिए अलग-अलग लोगों से दांव लगवाया जा रहा था।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से –

एक मोबाइल फोन (कीमत करीब 10 हजार रुपये)

आईपीएल मैच की सट्टा पर्ची

एक रेड पेन

500 रुपये नकद

मोबाइल वॉलेट में 1500 रुपये

बैंक बैलेंस 2235 रुपये

कुल मिलाकर करीब 14,235 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश

इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 336/26 के तहत सट्टा एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सट्टा आईडी उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, आरक्षक सौरभ टंडन (साइबर सेल), नरेन्द्र पटेरिया और ब्रजेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Previous Post Next Post