दमोह: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत गत् दिवस विकासखंड बटियागढ़ के बकायन हाई स्कूल में पहुचकर छात्र-छात्राओं से भेंट की। डॉ. अठया ने शाला के कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत मौजूद 37 बालक-बालिकाओं से संवाद किया।
उन्होंने बच्चों को अच्छी सेहत के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संतुलित खान-पान के बारे में विशेष रूप से चर्चा की।
बच्चों से संवाद दौरान विशेष रूप से बालिकाओं को एच.पी.व्ही. टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया, एच.पी.व्ही. टीकाकरण के लाभ बताये। इस पहल के तहत शाला की 10 बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बटियागढ़ भेजकर एच.पी.व्ही. टीकाकरण सुनिश्चित कराया। कार्यक्रम के दौरान शाला के 7 शिक्षक भी उपस्थित रहे।